Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदहेज के लिए महिला से दरदिंगी, सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

दहेज के लिए महिला से दरदिंगी, सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

संवाददाता

बाराबंकी। दहेज की मांग पूरी न होने और संतान न होने पर पति व ससुरालीजन ने महिला के साथ अमानवीय कृत्य किए। महिला के साथ पति के भाइयों कुछ रिश्तेदार व मुहल्ले के एक व्यक्ति से सामूहिक दुष्कर्म कराया गया। स्थानीय पुलिस की अनसुनी पर पीड़िता ने अदालत में गोहार लगाई। कार्ट के आदेश पर पुलिस ने वारदात के एक साल बाद मुकदमा दर्ज किया है। मसौली की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसका निकाह मसौली के ही मोहम्मद ताजिर के साथ तीन अप्रैल 2006 को हुआ था। निकाह में दो लाख रुपये और ऑल्टो कार न मिलने पर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। निकाह के काफी समय तक उसे संतान नहीं हुई तो उसे और प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने दूसरी लड़की से निकाह करने की बात कही और उसे तीन तलाक दे दिया। उसे एक कमरे में बंधक बनाकर नग्न कर दिया गया। आरोप यह भी है कि उसके तीनों देवर व बहनोई सहित मुहल्ले के एक युवक ने उसके साथ 15 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी प्रकार मायके पक्ष को सूचना दी तो परिवारजन ने आकर उसे बंद कमरे से नग्न अवस्था में मुक्त कराया। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा 18 जनवरी को पुलिस ने दर्ज किया। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular