Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदहेज की मांग पूरी न करने पर गर्भवती की हत्या का आरोप

दहेज की मांग पूरी न करने पर गर्भवती की हत्या का आरोप

बागपत। जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव में एक गर्भवती महिला की फंदे से लटके से मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने ससुराल के चार लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ौत के टयोढ़ी निवासी ब्रजमोहन की बेटी पूजा की शादी करीब चार साल पहले ललियाना के गौरव पुत्र नत्थू राम के साथ हुई थी। गौरव का एक दो वर्ष का बेटा भी है। पूजा तीन माह से गर्भवती थी। ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब सात बजे पूजा घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली जानकारी होने पर परिजन महिला को नज़दीकी नर्सिग होम ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मृत महिला के परिजनों ने थाने में ससुरालियों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति गौरव पुत्र नत्थूराम,सास शिक्षा पत्नी नत्थूराम, जेठ गजेंद्र उर्फ लालू व देवर अनुज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि ससुराल पक्ष से चार आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular