Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदहेज उत्पीड़न में देहरादून के परिवार के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट...

दहेज उत्पीड़न में देहरादून के परिवार के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद(हि.स.)। महानगर के थाना मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी डॉ. शिवानी सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में देहरादून निवासी अपने पति समेत 7 ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था। गुरूवार को थाना पुलिस ने सभी आरोपितों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया।

डॉ. शिवानी सिंह ने थाना मझोला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जनवरी 2023 को उसकी शादी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र के निगम रोड स्थित मधु विहार निवासी गजेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद ही पीड़िता को उसके पति गजेंद्र कुमार, उसकी मां करतारी देवी, भाई सुधीर, राजीव और बहन नरेश, मंजू, बहनोई सुनील और महावीर ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपित ने पीड़िता को धोखे में रखकर शादी की है। अब पूरा परिवार पीड़िता को घर से निकालने और आत्महत्या करने को मजबूर कर रहा हैं।

सिविल लाइन के क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आज केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

निमित जायसवाल/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular