मुरादाबाद (हि.स.)। थाना भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर बुधवार को थाना पुलिस ने आरोपित पति साहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना भोजपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गजरौला सैद निवासी साबिर हुसैन ने अपनी पुत्री नजमा का विवाह डिलारी थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी मोज्जम पुत्र जमील के साथ किया था। आरोप है शादी के बाद से ही आरोपी पति व ससुराल वाले विवाहिता को परेशान करते थे। विवाहिता के अनुसार 25 नवंबर की शाम करीब चार बजे ससुरालवाले उससे दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता ने मायके से दहेज न मांगने पर उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बुधवार को विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति मोहज्जम, यासीन, जमील, रहनुमा, जमीला, खुशबू अली, निवासी काजीपुरा थाना डिलारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
निमित/आकाश
