Sunday, February 15, 2026
Homeराज्यदही हांडी उत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों पर 35 लोग घायल

दही हांडी उत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों पर 35 लोग घायल

मुंबई (हि.स.)। दही हांडी उत्सव मनाते समय गुरुवार को अब तक 35 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 9 लोगों को इलाज के बाद उन्हें घर छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही 22 लोगों का ओपीडी में इलाज चल रहा है। मुंबई शहर में दही हांडी का उत्सव जोरदार तरीके से मनाया जा रहा है।

मुंबई में आज सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी पर्व के तहत लोग गोविंदा के रूप में दही हांडी फोड़ रहे हैं। दही हांडी फोड़ते समय गोविंदा एक के ऊपर एक इस तरह 9 से 10 लेयर (परत ) बना रहे हैं। राज्य सरकार ने इसे साहसिक खेल का दर्जा दिया है। इस खेल को बीमा कवर दिया गया है। साथ ही इस घटना में घायलों के लिए मुंबई नगर निगम पहले से ही सतर्क है। इसी वजह से घायल गोविंदा का इलाज करने की अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें अस्पताल में एडमिट करने के लिए 125 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। इनमें सायन अस्पताल में 10, केईएम में 7, नायर अस्पताल में 4 और बाकी मुंबई के शहरों और उपनगरीय अस्पतालों में रखे गए हैं।

राजबहादुर/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular