Thursday, February 12, 2026
Homeस्वास्थ्यदही खाएं, शरीर की कई समस्याओं से पाएं निजात

दही खाएं, शरीर की कई समस्याओं से पाएं निजात

कानपुर (हि.स.)। स्वस्थ्य रहने के लिए और बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए गर्मी के मौसम में दही व छाछ का सेवन फायदेमंद है। दही का सेवन करने से शरीर में होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी मिलते हैं।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(सीएसए) के गृह वैज्ञानिक डॉक्टर निमिषा अवस्थी ने बताया कि दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12,विटामिन बी-2, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। प्रतिदिन दही का सेवन करने से पेट की समस्या नहीं होती है और शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।

दूध न खाने वालों के लिए दही का सेवन जरूरी

गृह वैज्ञानिक डॉक्टर निमिषा अवस्थी ने कहा कि जो लोग दूध का सेवन नहीं करते हैं, उनके लिए दही खाना जरूरी है। इसके सेवन से शरीर में होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। प्रतिदिन दही खाने से पेट की समस्या नहीं होती है।

कैसे करें दही का सेवन

निमिषा अवस्थी ने बताया कि दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है, दही से तत्काल ऊर्जा मिलती है। दही पचने में आसान होता है, दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है। दही आपके पेट को भी हल्का रखता है। जिन्हें पाचन संबंधी समस्या होती है, उन्हें सुबह दही या छाछ(मट्ठा) का सेवन करना चाहिए। दही और शक्कर खाने से पेट ठंडा रहता है। यह सीने में जलन और एसिडिटी को भी कम कर देता है। चीनी के साथ दही पित्त दोष को कम करता है और आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखता है।

दही में अच्छे बैक्टीरिया शरीर के लिए फायदेमंद

गृह वैज्ञानिक निमिषा ने बताया कि दही में जो बैक्टीरिया होते हैं वह पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। ये बैक्टीरिया आंतों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दही और गुड़-चीनी खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया कोलन कैंसर से भी बचाते हैं।सुबह दही चीनी खाने से शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है। दही और चीनी खाने से आप दिन भर एक्टिव रहते हैं। ग्लूकोज आपके मस्तिष्क और शरीर को तत्काल ऊर्जा प्रदान करता है।

दही खाने से बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता

उन्होंने बताया कि दही में हृदय रोग, हाई बीपी और किडनी की बीमारियों से बचाव की जबरदस्त शक्ति होती है। यह कोलस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और हृदय गति को उचित बनाए रखता है। दही हृदय में कोरोनरी धमनी रोग को रोक सकता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए दही से मिलता है भरपूर कैल्शियम

निमिषा ने कहा कि दही कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत मजबूत होते हैं। दही खाने से मांसपेशियां ठीक से काम करती हैं। वजन नियंत्रण के लिए अक्सर कम वसा वाले दही खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि कम वसा वाला दही न केवल आंतों को स्वस्थ रखता है बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन नियंत्रण में भी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से कमर की चर्बी भी कम होती है।

राम बहादुर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular