Thursday, February 12, 2026
Homeमनोरंजनदशहरे पर रिलीज होगी दिलजीत दोसांझ और शहनाज गिल की फिल्म 'हौंसला...

दशहरे पर रिलीज होगी दिलजीत दोसांझ और शहनाज गिल की फिल्म ‘हौंसला रख’

अभिनेता, सिंगर दिलजीत दोसांझ और ‘बिग बॉस 13 ‘ की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल की आगामी फिल्म ‘हौसला रख’ इस साल दशहरा के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह पहला मौका है जब दिलजीत और शहनाज साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में दिलजीत और शहनाज के अलावा सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में होंगी। रविवार को मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट को कन्फर्म किया।

फिल्म के इस नए पोस्टर में शहनाज के साथ दिलजीत और सोनम बाजवा भी नजर आ रहे हैं। दिलजीत, बच्चों की बोतल से दूध पीते दिख रहे हैं। वहीं, शहनाज और सोनम ने हाथ में बच्चों का सामान पकड़ रखा है। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया जाएगा। फिल्म इस साल दशहरा (15 अक्टूबर) पर वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी। दिलजीत और शहनाज की इस पंजाबी फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह ने किया है। फैंस शहनाज को इस फिल्म में देखने के लिए काफी उत्साहित है। हाल ही अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शहनाज टूट सी गई हैं। ऐसे में जब उनकी फिल्म रिलीज हो रही है तो फैंस उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और उनकी फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

RELATED ARTICLES

Most Popular