Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदशहरे की पार्टी के विवाद में युवक की हत्या, एक अन्य घायल

दशहरे की पार्टी के विवाद में युवक की हत्या, एक अन्य घायल

झांसी (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र में दशहरे पर चल रही पार्टी के दौरान आपसी विवाद के चलते जमकर मारपीट हो गयी। इसमें घायल युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपितो को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली क्षेत्र के गुदरी स्कूल के पीछे छोटी माता मंदिर के पास निवासी पवन अहिरवार अपने दोस्त मनोज के साथ घूमने निकला था। उसके प्रेमनगर निवासी दो दोस्त भी आ गए। चारों ने शंकर सिंह का बगीचा क्षेत्र में पार्टी शुरू की। इसी बीच किसी बात को लेकर पवन का प्रेमनगर वाले दोस्तों से विवाद हो गया। उक्त लोगों ने पवन व मनोज पर लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह पीटा। मारपीट में पवन को गम्भीर चोटें आईं और वह अचेत हो गया, जबकि मनोज के भी सिर में चोटें आईं और उसका पैर टूट गया। घटना के बाद दोनों आरोपी भाग गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल काॅलेज भिजवाया। देर रात पवन की मौत हो गयी। मनोज का अभी इलाज चल रहा है, उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों के नाम रोहित व इकरार निवासी प्रेमनगर बताये गए हैं। सुत्रो की मानें तो दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular