Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदशहरा पर्व पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने किया शस्त्र पूजन, परम्परा का...

दशहरा पर्व पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने किया शस्त्र पूजन, परम्परा का निर्वाह

वाराणसी (हि.स.)। काशीपुराधिपति की नगरी में शुक्रवार को विजयदशमी पर्व उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। पर्व पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी परिवार ने परम्परानुसार दारानगर-महामृत्युंजय रोड स्थित स्वर्णकार समाज धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ मां महिषासुर मर्दिनी की विशाल तैल चित्र के समक्ष शस्त्र पूजन किया।

दशहरा पर्व पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने किया शस्त्र पूजन, परम्परा का निर्वाह

प्रारंभ में कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद किशोर कुमार सेठ ने विधिवत पूजन अर्चन किया। पंडित मिथिलेश शुक्ला बिहारी के आचार्यत्व में मां दुर्गा की विशाल तस्वीर के समक्ष, दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ किया गया।

पूर्व पार्षद किशोर सेठ ने बताया कि भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्ति के लिए मां दुर्गा की आराधना की थी और साथ ही शस्त्र का पूजन भी किया था। तभी से सनातन धर्म के लोग क्रोध पर क्षमा, अज्ञानता पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई की विजय और असत्य पर सत्य का विजय पर्व दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते चले आ रहे हैं। उसी परिप्रेक्ष्य में विजयादशमी के दिन सन 1954 से चली आ रही परंपरा का निर्वह्न स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी परिवार ने किया।

शस्त्र पूजन में आये अतिथियों का स्वागत महामंत्री श्याम कुमार सर्राफ तथा धन्यवाद प्रकाश कोषाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद वर्मा ने किया। इसमें मोतीलाल सेठ, प्रेमचंद्रा, सरोज सेठ, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, मुरली मनोहर सिंह आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular