Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदवा लेने जा रहे अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत, जाम

दवा लेने जा रहे अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत, जाम

गाजीपुर(हि.स.)। जनपद के नोनहरा थाना के खालिसपुर तलिया चट्टी पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार नोनहरा थाना क्षेत्र के बवाड़े निवासी शोभनाथ शर्मा (58) मोटरसाइकिल से चलिया चट्टी पर दवा लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गाजीपुर से मुहम्मदाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ दूरी पर चालक बस खड़ा कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर गाजीपुर-मुहम्मदाबाद को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular