Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दवा लेने गई युवती से गैंगरेप,बेहोशी की हालत में मिली युवती

 दवा लेने गई युवती से गैंगरेप,बेहोशी की हालत में मिली युवती

प्रतापगढ़ (हि. स.)।शुक्रवार को घर से दवा लेने के लिए निकली युवती को अगवा कर तीन वहशी दरिंदों ने गैंगरेप जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया और बेहोशी की हालत में युवती को छोड़कर फरार हो गए।राहगीरों ने जब युवती को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में ही युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।घटना देल्हूपुर थाना के गजेहडा जंगल की है जहां युवती के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप कर उसका वीडियो बनाने का भी आरोप है। जब युवती बेहोश हो गई तो तीनों आरोपी लड़के युवती को हाईवे के पास जंगल में फेंक कर फरार हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गैंगरेप की घटना के बाद प्रतापगढ़ में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर एक नामजद और दो अज्ञात लड़कों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा देल्हूपुर थाने में दर्ज कर लिया जिसके बाद गैंगरेप में शामिल बताए जा रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।फतनपुर की पीड़ित युवती दवा लेने बाजार आई थी, वहीं एक लड़के ने बाइक से बैठा कर घर छोड़ने की बात कही जिसके बाद आरोप है कि वह बाइक पर बैठा कर देल्हूपुर थाना इलाके के गजेहड़ा जंगल पहुंच गया जहां दो दोस्तों को बुला कर घंटों गैंगरेप किया।

पूरी घटना फतनपुर थाना क्षेत्र की है। जहां 19 वर्षीय युवती घर से दवा लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामापुर के लिए निकली थी।युवती को दरिंदों ने अगवा कर लिया और लगभग 35 किलोमीटर दूर देल्हूपुर थाने के गजेहड़ा जंगल लेकर पहुंचे।जहां वहशी दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए अपनी हवस का शिकार बना डाला और गैंगरेप जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया।युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर दरिंदे फरार हो गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, तीन लोगों को हिरासत में लिया है।पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब इसकी सूचना थाने में दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी बेहोशी की हालत में लड़की को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में युवती जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने चार टीमों का गठन किया।इसके बाद ताबड़तोड़ दबिश देकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।एसपी ने कहा कि मामले में संबंधित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular