Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदवा दुकानदारों ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को ध्वजारोहण के लिए किया...

दवा दुकानदारों ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को ध्वजारोहण के लिए किया प्रेरित

कानपुर (हि.स.)। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को हैलट हॉस्पिटल से फुटकर दवा विक्रेताओं ने तिरंगा रैली निकाली। रैली हैलट से शुरू होकर मोती झील, मधुराज हॉस्पिटल, होते हुए वापस हैलट पर आकर समाप्त हुई।

रैली के दौरान शामिल लोगों ने आन तिरंगा, शान तिरंगा, सबको जोड़े एक तिरंगा, हाथ से हाथ मिलाएंगे घर-घर में तिरंगा फहराएंगे के नारे लगाते हुए घर-घर तिरंगा वितरण का संकल्प लिया। रैली के बाद दवा विक्रेताओं बैठक का आयोजन किया जिसमें अध्यक्षता करते हुए औषधि निरीक्षक सन्देश मौर्य ने दवा दुकानदारों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों और घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। दवा दुकानदारों ने औषधि निरीक्षक को पूर्ण विश्वास दिलाया कि हम घर-घर राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाएंगे और उसे सम्मान के साथ फहराने

इस दौरान संजय मेहरोत्रा चेयरमैन दि फुटकर दवा व्यापार मण्डल नगर, राजेंद्र सैनी थोक दवा व्यापार मण्डल कानपुर नगर, प्रवीण बाजपेयी महामंत्री, दि फुटकर दवा व्यापार मण्डल नगर व अन्य सैकड़ो दवा विक्रेता मौजूद रहें।

हिमांशु

RELATED ARTICLES

Most Popular