Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदल-बदल में माहिर दारा सिंह चौहान आज होंगे फिर साइकिल पर सवार

दल-बदल में माहिर दारा सिंह चौहान आज होंगे फिर साइकिल पर सवार

लखनऊ (हि.स.)। योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले दारा सिंह चौहान रविवार को दोपहर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा की सदस्यता दिलाएंगे। भाजपा में वन और पर्यावरण मंत्री रहे चौहान ने 12 जनवरी को त्याग पत्र दिया था। दारा सिंह चौहान पहले से ही दल-बदल के माहिर माने जाते हैं। दारा सिंह चौहान का इतिहास रहा है कि वे कभी एक दल में ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सके।

वे छात्र राजनीति के बाद कांग्रेस में रहे। बाद में सपा में शामिल हो गए। सपा ने 1996 में उन्हें राज्यसभा भेज दिया था। फिर राज्यसभा में 2006 तक रहे। बाद में बसपा में शामिल हो गये और 2009 के लोकसभा चुनाव में घोसी संसदीय सीट से लड़ा और जीत गये। 2014 के चुनाव में मिली हार के बाद दारा सिंह चौहान ने बसपा छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। इस बार फिर जब चुनाव सिर पर है तो दारा सिंह चौहान बीजेपी छोड़ सपा का दामन थामने वाले हैं।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular