Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दलित वर्ग को बरगलाकर सिर्फ वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल कीं मायावती...

 दलित वर्ग को बरगलाकर सिर्फ वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल कीं मायावती : स्वाती सिंह

लखनऊ (हि.स.)। जनविरोधी, महिला विरोधी के साथ ही दलितों का अहित करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती आज कल्याणकारी होने की बात कर रही हैं। राजनीति में सिर्फ जीत ही जिसका मकसद रहा हो, उन्हें अब उत्तर प्रदेश की जनता समझ चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है। बसपा सुप्रीमो अब दूसरे प्रदेशों में पांव पसारने के लिए हाथ पांव मार रही हैं। यह बात उप्र की पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री स्वाती सिंह ने कही।

वह मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती द्वारा दूसरे प्रदेशों में भी अपने उम्मीदवारों को खड़ा करने की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं। उन्होंने मायावती के बयान ‘बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के सपनों को जमीनी हकीकत में उतारने के लिए ‘सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का काफी हद तक यूपी में बेमिसाल काम किया है।’ को हास्याष्पद बताया।

उन्होंने कहा कि दलित वर्ग को बरगलाकर सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने के अलावा बसपा प्रमुख मायावती एक भी दलित हित में किये गये अपने काम नहीं बता सकतीं। दलित समाज के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने किया है। जिनके कार्यकाल में गरीब, शोषित, उपेक्षित वर्ग अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा है। इसके साथ ही गरीबों को आवास देने का मामला हो या उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुआं से बचाने का काम आजादी के बाद से सबसे ज्यादा ऐतिहासिक काम हआ है। आज हर गरीब के पास अपना घर है। यही नहीं हर गरीब के पास अपना बैंक एकाउंट खोलने के लिए प्रेरित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एतिहासिक काम किया, जिससे हर गरीब बचत करना सीख रहा है।

स्वाती सिंह ने कहा कि हर वर्ग का कल्याण सिर्फ भाजपा कर सकती है। भाजपा की सारी योजनाएं किसी जाति या मजहब पूछकर नहीं दी जाती। यहां सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर काम होता है। यहां आफिसों में किसी की जाति पूछकर काम नहीं होता, यहां सिर्फ कागज देखकर काम होता है। यह भाजपा सरकार ही है, जो सबको साथ लेकर चलने की क्षमता रखती है।

उपेन्द्र/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular