Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदलित बस्तियों में सरकार की उपलब्धियां गिनायेगी भाजपा

दलित बस्तियों में सरकार की उपलब्धियां गिनायेगी भाजपा

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सक्रिय हो गयी है। पार्टी ने विशेषकर दलितों में पैठ बनाने के लिए बस्ती संपर्क अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता दलित बस्तियों में जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने का काम करेंगे। इस अभियान में केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा, स्थानीय सांसद, विधायक व पार्टी के पदाधिकारी लगेंगे। इस अभियान की तैयारी के संबंध में शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बड़ी बैठक चल रही है।

इस बैठक में बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, समाज कल्याण मंत्री असीम चौधरी और राज्यमंत्री मुन्नू कोरी समेत कई दलित नेता मौजूद हैं।

इस अभियन में भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा व अनुसूचित जन जाति मोर्चे के पदाधिकारी विशेषरूप से लगेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि कितने लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला और कितने लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला। अभी भाजपा के सेवा पखवाड़े के तहत बस्ती संपर्क अभियान की समीक्षा के बाद इस अभियान को बढ़ाया जायेगा।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular