Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदलित- पिछड़ा विरोधी है योगी सरकार : स्वामी प्रसाद

दलित- पिछड़ा विरोधी है योगी सरकार : स्वामी प्रसाद

कुशीनग (हि.स.)। जिले के खड्डा विधानसभा क्षेत्र के धरनीपट्टी खेल के मैदान में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सपा गठबंधन के प्रत्याशी अशोक चौहान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि अब तक के हुए मतदान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा की विदाई तय है।

उन्होंने कहा कि पिछड़ी तथा दलित जाति के लोग सतर्क रहें। अगर पिछड़ों और दलितों को मान सम्मान के साथ जीना है सपा के साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि दलित और पिछड़े अगर आरक्षण चाहते हैं, तो गठबंधन के प्रत्याशी अशोक चौहान को जिताएं। सपा दलितों और पिछड़ों को हितैषी है। आरक्षण को खत्म नहीं होने देगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक के हुए मतदान ने स्थिति को बहुत साफ कर दिया है। उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय हो गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ”सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” का नारा दिया। सीधे सादे लोगों ने नारे पर विश्वास किया। भाजपा को सत्ता में बिठाया, लेकिन अब इस छलावे को सभी लोग जान गए हैं। भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय ले लिया है।

उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए होने वाले एग्जाम से पहले पर्चा का लीक हो जाना तथा पिछड़ों और दलितों के आरक्षण की सीट पर सामान्य वर्ग के लोगों की नियुक्ति कर देने से साबित होता है कि भाजपा पिछड़ा और दलित विरोधी है।

उन्होंने कहा कि देश तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और समाज में कोई योगी किसी जाति का नही होता है। बावजूद इसके यूपी के सीएम बने योगी यह कहते नहीं थकते हैं कि वे एक राजपूत खानदान में पैदा हुए हैं। एक योगी भी जाति पाति को महत्व दे रहा है। यह बहुत बड़ी विडंबना है।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने इसी जातियों के आधार पर 80 और 20 प्रतिशत की बात की थी, लेकिन अब मैं पिछड़ा और दलित के आधार पर 85 और 15 प्रतिशत की बात कह रहा हूं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने किसानों की समस्याएं भी उठायीं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है। खाद बीज डीजल के दाम बढ़ने से किसानों की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद योगी सरकार की विदाई है। इस विदाई में सपा का महा गठबंधन मुख्य भूमिका निभाएगा। अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा सरकार बनेगी।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular