Thursday, March 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडादलित किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दलित किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने सोमवार को एक नाबालिग दलित किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज यहां बताया कि जिले के मोतीगंज थाने में शनिवार को एक दलित महिला द्वारा अभियोग दर्ज कराया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपने मौसी के घर जा रही थी। थाना क्षेत्र के मूसापुर निवासी युवक राम किशुन (22) द्वारा उसे रास्ते में रोककर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया तथा जानमाल की धमकी दी गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर स्थानीय थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया। एसपी ने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस ने आज उसे छजवा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। मोतीगंज की थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लड़की से पूर्व परिचित था। उसने कई बार बात करने के लिए लड़की को अपना नंबर दिया था, लेकिन उसने बात नहीं किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular