Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदलित-ओबीसी वोट के लिए सपा रामचरित मानस का कर रही अपमान :...

दलित-ओबीसी वोट के लिए सपा रामचरित मानस का कर रही अपमान : अरुन राजभर

लखनऊ (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने रामचरित मानस पर विवादित बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा दलित, ओबीसी वोट के लिए रामचरित मानस को मुद्दा बना रही है।

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर सोमवार को कहा कि सपा दलित-ओबीसी वोट के लिए रामचरित मानस का अपमान कर रही है। पिछड़ों के लिए पूर्व पीएम स्व० बीपी सिंह ने मण्डल कमीशन लागू किया तो, तत्कालीन सीएम स्व० मुलायम सिंह यादव ने खुलकर मण्डल कमीशन का विरोध किया और बीपी सिंह की सरकार गिराई। दलितों का प्रमोशन में आरक्षण सपा ने खत्म किया।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular