मेरठ (हि.स.)। दलितों को फिर से अपने साथ जोड़ने के लिए कांग्रेस ने ’दलित गौरव संवाद’ कार्यक्रम शुरू किया है। कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस नौ अक्टूबर से 26 नवम्बर तक कार्यक्रम चलाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस सचिव व मेरठ प्रभारी नसीम खान, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, पशिमी के कांग्रेस दलित विभाग के अध्यक्ष योगी जाटव और प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बुधवार को बुढ़ाना गेट कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा कि दलित गौरव संवाद की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांशीराम के परिनिर्माण दिवस नौ अक्टूबर को लखनऊ में की थी। दलित गौरव संवाद कार्यक्रम के तहत दलित अधिकार मांगपत्र दलित समाज के डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, समाजसेवी,ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों से भरवाए जाएंगे। एक दिन में कोई भी पार्टी पदाधिकारी सात से अधिक मांग पत्र नहीं भरवाएगा। मांग पत्र भरवाने के उपरांत अपनी फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अपने प्रभार के प्रत्येक जनपद से पांच मांग पत्र भरेंगे।
प्रभारी प्रदेश महासचिव अपने प्रभार के प्रत्येक जनपद से 15 मांगपत्र भरेंगे। प्रभारी प्रदेश सचिव अपने प्रभार के जनपद के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक विधानसभा से पांच मांग पत्र भरेंगे। प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे। इस प्रक्रिया में विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 10 रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। प्रदेश प्रभारी उपाध्यक्ष को अपने प्रभार वाले क्षेत्र की प्रत्येक जिले में न्यूनतम दो रात्रि चौपाल में शामिल होना है। प्रत्येक प्रदेश प्रभारी महासचिव को अपने प्रभार क्षेत्र के प्रत्येक जनपद में चार रात्रि चौपाल में शामिल होना है। प्रत्येक प्रदेश प्रभारी सचिव को अपने प्रभारी पर भर क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक विधानसभा में दो रात्रि चौपाल में शामिल होना है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा प्रत्याशी एवं ब्लॉक अध्यक्ष को अपने विधानसभा ब्लाक में होने वाले प्रत्येक रात्रि चौपाल को आयोजित करना है, एवं उसमें शामिल होना है। जिन दलित बस्तियों में रात्रि चौपाल आयोजित होंगे, उसे बस्ती का आयोजन गण निर्माण को लोकसभा स्टार में कोर ग्रुप का सदस्य बनना है। ज़ब रात्रि चौपाल पूरे होंगे। उसके बाद प्रत्येक लोकसभा पर एक बैठक करनी है एवं और गुप का गठन करना। रात्रि चौपाल की समाप्ति अधिकार मांग पत्र भरवा जाने एवं वह ग्रुप के गठन के उपरांत प्रदेश के 18 मंडलों में पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें उसे मंडल के प्रत्येक कांग्रेस सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य होंगी।
इस अवसर पर सलीम खान, ओंकार शर्मा, हरिकिशन प्रजापति, नईम राणा, मतलूब गौड़, राहत चौहान, अंसार अहमद आदि उपस्थित रहे।
कुलदीप/मोहित
