Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : दलितों के धर्म परिवर्तन से मची खलबली, दो हिरासत...

Ayodhya News : दलितों के धर्म परिवर्तन से मची खलबली, दो हिरासत में

संवाददाता

अंबेडकरनगर। जिले में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में धर्म परिवर्तन किए जाने की सूचना पर प्रशासनिक अमले समेत क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस आरोपी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय विधायक अनीता कमल ने भी दलित बस्ती में पहुंच कर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। दो परिवारों के ईसाई धर्म स्वीकार करने की बात सामने आ रही है।
बताया जाता है कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव की दलित बस्ती में गुरुवार की सुबह दो युवकों की ओर से दलितों का धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात सामने आयी। आरोप है कि दोनों युवकों की ओर से ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा आयोजित की जाती थी, जिसमें कुछ दलित परिवार भी शामिल होते थे। गुरुवार की सुबह जैसे ही यह खबर सामने आयी प्रशासनिक अमले समेत क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव, सीओ जगदीश लाल टमटा एवं थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद आरोपी दोनों युवकों सागर पुत्र मातबर एवं गुलाबचंद पुत्र रामपलट निवासी भभौरा को पुलिस थाने ले गई। थानाध्यक्ष पीएन तिवारी ने बताया कि मामले में कार्यवाही की जा रही है। उधर दलितों के धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर स्थानीय विधायक अनीता कमल भी भभौरा गांव पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से धर्म परिवर्तन न करने के लिए समझाया। इस दौरान मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, अजय सिंह, सत्यवर्धन पांडेय, जयप्रकाश पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular