Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडादर्शन कर लौट रहे व्यक्ति की ट्रक के कुचलने से मौत

दर्शन कर लौट रहे व्यक्ति की ट्रक के कुचलने से मौत

गोण्डा। थाना तरबंगज अंतर्गत तहसील चौराहे पर शनिवार की दोपहर एक युवक को ट्रक ने कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले में युवक के भाई ने थाना तरबगंज में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना तरबगंज क्षेत्र के धौरहरा घाट निवासी सूबेदार पांडे ने बताया कि उसका भाई विद्याधर पांडेय शनिवार की दोपहर तरबगंज बाजार में हनुमानगढ़ी मंदिर दर्शन करने गया था।
वहां से वापस लौटते समय तरबगंज.नवाबगंज मार्ग पर तहसील चौराहे के पास बेलसर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि लोगों की सूचना पर चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular