हरदोई(हि.स.)। हरियावां थाने में तैनात एक दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। थाना हरियावां में तैनात सब इंस्पेक्टर रामअशीष, विवेचना में एक आरोपित का नाम निकालने के बदले दस हजार रुपये की मांग कर रहा था।
पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। इस पर एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को घूस लेने वाले दरोगा को पकड़ लिया। दरोगा थाना देहात कोतवाली में आरोपित को बुलाकर पैसे ले रहा था। तभी एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा। इस कार्रवाई से सुविधा शुल्क वसूल करने वालों में हड़कंप मच गया है।
अम्बरीष /दिलीप
