Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दरियापुर में रामगंगा पर पुल बनाने के लिए सीएम कार्यालय से 9.80...

 दरियापुर में रामगंगा पर पुल बनाने के लिए सीएम कार्यालय से 9.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

मुरादाबाद (हि.स.)। खादर स्थित दरियापुर गांव में बूढ़ी रामगंगा नदी पर 58 मीटर पुल बनाए जाने के लिए बजट जारी करने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय ने 9.80 करोड़ रुपये धनराशि का अनुमोदन कर दिया है। प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम, विधान परिषद सदस्य व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने खादर स्थित दरियापुर गांव में बूढ़ी रामगंगा नदी पर पुल बनाए जाने को लेकर पैरवी की थी।

गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि मुरादाबाद आए लोक निर्माण विभाग मंत्री व प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद के सामने भी भाजपा नेताओं ने पुल के निर्माण की मांग की थी। उन्हें सिर पर बस्ता रखकर नदी पार करते स्कूल के बच्चों की वीडियो भी दिखाई गयी थी। मंत्री ने पुल के निर्माण कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया था।

पिछले सप्ताह शासन की व्यय समिति ने पुल के प्रस्ताव को स्वीकृति देने के बाद अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया गया था। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सैनी ने बताया कि दरियापुर में बूढ़ी रामगंगा नदी पर 58 मीटर पुल बनाए जाने के लिए बजट जारी करने को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन कर दिया है। शासन से धनराशि मिलते ही निविदाएं मांगकर पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इससे खादर क्षेत्र के दरियापुर गांव के आसपास रहने वाले हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular