Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के तीन एसी कोच से पकड़ी गई 150 बोतल...

 दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के तीन एसी कोच से पकड़ी गई 150 बोतल शराब, तीन गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। जीआरपी और आरपीएफ की सयुंक्त टीम ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस में शराब वितरित करते हुए वातानुकूलित तीन डिब्बों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।टीम ने कुल 150 बोतल बरामद की हैं। इस कारोबार में पैंट्रीकार मैनेजर की संलिप्तता पायी जा रही है।

वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में शराब पकड़े जाने के बाद रविवार को दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस में शराब वितरित करने का मामला प्रकाश में आया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर सात पर ट्रेन पहुंचते ही जीआरपी एवं आरपीएफ ने घेराबंदी करके जांच की। इस दौरान वातानुकूलित तीन कोच से 150 बोतल शराब बरामद हुई। अवैध रूप से बरामद शराब को लेकर टीम ने मौके से तीन कोच अटेंडेंट पवन, रंजीत और गोलू को गिरफ्तार किया है। ये लोग मांग के हिसाब से यात्रियों को शराब आपूर्ति करते पकड़े गए हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी कहना है कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि लम्बी दूरी की ट्रेनों में काफी दिनों से शराब की आपूर्ति की जा रही है। जूस और मट्ठा के कैरेट में भरकर शराब ट्रेनों तक पहुंचाई जाती है। प्रतिदिन हजारों बोतल शराब की खपत अलग-अलग ट्रेनों में हो रही है। इसमें पैंट्री कार मैनेजर की संलिप्तता पायी जा रही है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular