Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

औरैया (हि.स.)। दिल्ली-हावड़ा रूट पर कंचौसी क्षेत्र के रानेपुर गांव के पास दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधेड़ की पहचान मुकेश कुमार पुत्र बेचेलाल निवासी सबलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पूर्व की ओर डाउन लाइन पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही दरभंगा एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। स्टेशन अधीक्षक सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

कंचौसी चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने बताया कि खंबा नंबर 1086/32 रानेपुर गांव के पास एक व्यक्ति की एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की मां राममूर्ति ने बताया रात्रि वह घर से शादी को लेकर झगड़ा करके निकल आया था मृतक के छोटे भाई की शादी हो जाने के बाद से आये दिन शादी की जिद करता था।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular