Monday, April 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरदरगाह पर हुई चोरी से लोगों में आक्रोश

दरगाह पर हुई चोरी से लोगों में आक्रोश

अब चोरों से दरगाह भी महफूज नहीं

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर ।
अब चोरों से दरगाह भी महफूज नहीं है। चोरों ने दरगाह में हाथ साफ कर दिया। दरगाह पर हुई चोरी से लोगों में आक्रोश है।
मंगलवार रात चोरों ने उतरौला नगर से सटे ग्राम अमया देवरिया स्थित दरगाह हजरत अब्बास में चोरी कर पुलिस की पेट्रोलिंग व सुरक्षा व्यवस्था पर बट्टा लगा दिया। बुधवार सुबह जब मोतवल्ली दरगाह पर पहुंचे तो दरगाह के गेट का ताला टूटा देख दंग रह गए। मोतवल्ली ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। चोरी की जानकारी मिलते ही पूरे गांव के लोग दरगाह पर इकट्ठा हो गए। दरगाह के मोतवल्ली मेहंदी हसन ने बताया कि बीती रात चोरों ने दरगाह के गेट का ताला काटकर दरगाह पर चढ़ाए गए दो सोने के पंजे जिसकी अनुमानित कीमत लगभग अस्सी हजार रुपए, तथा दरगाह के दानपात्र में पिछले चार माह से इकट्ठा हुई लगभग पचीस से तीस हजार रुपए चंदे की रकम को दानपात्र को तोड़ कर चुरा ले गए। मोतवल्ली मेहंदी हसन ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। मामले की जानकारी होते ही कोतवाल संजय दूबे ने मौके पर जाकर गहन जांच पड़ताल किया। ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि छानबीन की रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular