Thursday, April 9, 2026
Homeराष्ट्रीयदरगाहों के सज्जादानशीनों और उलेमा का प्रतिनिधिमंडल मुख्तार अब्बास नकवी से मिला

दरगाहों के सज्जादानशीनों और उलेमा का प्रतिनिधिमंडल मुख्तार अब्बास नकवी से मिला

नई दिल्ली (हि.स.)। देश की प्रमुख दरगाहों के सज्जादानशीनों और उलेमा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से उनके कार्यालय में मुलाकात की है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आल इंडिया सूफ़ी सज्जादा नशीन काउंसिल ने किया है। इस मौके पर सज्जादा नशीनों, उलेमा और बुद्धिजीवियों की तरफ से नकवी का शाल और फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।
इस मौके पर मुख्तार अब्बास नकवी ने बैठक में उपस्थित उलेमा, बुद्धिजीवी व सज्जादा नशीनों के साथ देश के मुसलमानों से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हज यात्रा, वक्फ बोर्ड और दरगाहों से संबंधित तमाम बातों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है। बैठक में हज यात्रा 2021 से संबंधित हज कमेटी और भारत सरकार जरिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा सेंट्रल वक्फ काउंसिल के जरिए वक्फ संपत्तियों के देखरेख और उनके पुनर्विकास की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई है। नकवी ने बताया कि वक्फ काउंसिल के जरिए देश भर में फैली संपत्तियों के डिजिटलाइजेशन और जीपीएस मैपिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों के माध्यम से इस काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। जीपीएस मैपिंग का काम पूरा होने के बाद वक्फ संपत्तियों का पूरा विवरण एक क्लिक से आसानी से उपलब्ध हो जाएगा और संपत्तियों को अवैध कब्जों आदि से मुक्त कराने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि 2021 की यात्रा कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। यह यात्रा सऊदी अरब प्रशासन के जरिए जो भी दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे उसके अनुसार ही भारत से हज यात्रियों को हज यात्रा के लिए भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular