Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदबंगों से त्रस्त आदिवासियों ने विधायक से लगाई न्याय की गुहार

दबंगों से त्रस्त आदिवासियों ने विधायक से लगाई न्याय की गुहार

चित्रकूट (हि.स.)। रामनगर ब्लाक के लौरी गांव में कालिका मन्दिर के पास बसी कोलान बस्ती के सैकड़ों आदिवासियों ने लेखपाल व गांव के कुछ दबंगों से परेशान होकर प्रधानपति मुन्ना सिंह के साथ विधायक आवास में विधायक आनन्द शुक्ला से न्याय की गुहार लगाई है।

मंगलवार को आदिवासियों ने बताया कि सरकार से मुख्यमंत्री आवास मिले हैं। आवास बनाने को कच्चा घर गिराकर नींव की खुदाई कर रहे थे कि दबंग भाजपाई छोटा शुक्ला व लेखपाल रविशंकर द्विवेदी ने काम को रोक दिया। लेखपाल ने कहा कि यह श्रेणी छह में भूमि है। इसे नहीं बनने देंगे। उन पर मुकदमा हो जायेगा।

घबराये आदिवासियों ने विधायक को बताया कि वे पचास साल से यहां रहकर खेतीबारी कर गुजर-बसर कर रहे हैं। श्रेणी छह में प्राथमिक विद्यालय व पानी की टंकी तथा ग्राम पंचायत कार्यालय और अस्पताल बना है, तो उन पर श्रेणी छह का नियम क्यों लादा जा रहा है। विधायक शुक्ला ने आदिवासियों की बात सुन एसडीएम नवदीप शुक्ला को बुलाकर समस्या निदान के निर्देश दिये। प्रधानपति मुन्ना सिंह ने विधायक को बताया कि चुनावी रंजिश से आदिवासियों को परेशान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular