Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदक्षिण अफ्रीका में मजदूरों की बस्ती में विषाक्त गैस फैलने 16 की...

दक्षिण अफ्रीका में मजदूरों की बस्ती में विषाक्त गैस फैलने 16 की मौत

जोहान्सबर्ग(हि.स.। दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़ी आबादी वाले शहर जोहान्सबर्ग के बोक्सबर्ग उपनगर की एक मजदूर बस्ती में बुधवार देरशाम जहरीली गैस के रिसाव से 16 लोगों की जान चली गई। शुरू में सरकारी प्रसारक एसएबीसी ने 24 लोगों के मरने की सूचना दी थी। कुछ देर बाद प्रांतीय सरकार और पुलिस ने सफाई दी कि अब तक 16 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता विलियम नटलडी के अनुसार, यह हादसा एंजेलो स्क्वैटर कैंप के एक यार्ड में नाइट्रेट ऑक्साइड युक्त गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से हुआ। इस यार्ड में मजदूर रहते हैं। इस विषाक्त गैस के तेजी से हवाल में फैलने से पूरी बस्ती में लोग जान बचाकर भागने लगे। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दम घुटने लगा। अब तक महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों के शव मिल चुके हैं।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular