Saturday, March 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जमीन के भीतर धमाका, सड़क फटी, गाड़ियां...

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जमीन के भीतर धमाका, सड़क फटी, गाड़ियां उड़ीं

जोहान्सबर्ग (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जमीन के भीतर हुए जोरदार धमाके से दहशत मच गयी। सड़क फट गयी और सड़क पर चल रही गाड़ियां उड़ गयीं।

जोहान्सबर्ग के बी स्ट्रीट इलाके में सामान्य यातायात चल रहा था, तभी अचानक तेज धमाका होने से सड़क फट कर पलट सी गयी और सड़क पर चल रही गाड़ियां उछल कर हवा में उड़ गयीं। जमीन के अंदर हुए के तेज विस्फोट में सड़क पूरी तरह से तबाह हो गई और वहां गड्ढा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 48 लोग घायल हुए हैं। हादसे में कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

धमाके की असल वजह अभी पता नहीं चल पाई है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि जमीन के अंदर से जा रही गैस पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने के चलते यह विस्फोट हुआ होगा। फिलहाल घटना की जांच चल रही है। स्थानीय गैस सप्लायर ने माना है कि एक गैस पाइप लाइन में छोटा से लीक है, लेकिन सप्लायर ने धमाके की वजह इस लीक को मानने से इनकार कर दिया। हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों को प्रभावित इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है। प्रभावित इलाके की बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी गई है और इलाके की घेराबंदी कर जांच की जा रही है।

संजीव/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular