Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदंपति पर कार सवार लोगों ने हॉकियों से किया हमला, घायलावस्था में...

दंपति पर कार सवार लोगों ने हॉकियों से किया हमला, घायलावस्था में कराया भर्ती

बागपत (हि.स.)। जिले के दोघट थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुसार से ई-रिक्शा में थल जा रहे दंपति पर कार सवार लोगों ने रिक्शा रोककर हॉकियाें से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस पीड़ितों को दोघट थाने ले गई। मुजफ्फरनगर जिले के टोढ़ा गांव निवासी खालिद अपनी पत्नी अफसाना के साथ अपनी ससुराल थल थाना रमाला जा रहा था। खालिद ने बताया कि पुसार से ई-रिक्शा में सवार होकर वह थल के लिए चले तो कुछ दूर ई-रिक्शा कार में सवार लोगों ने ओवरटेक कर रिक्शा को रोक लिया। उसमें पांच छह लोगों ने ई-रिक्शा में बैठी अन्य सवारियों व चालक को अलग कर उस पर व उसकी पत्नी पर हाॅकियों से हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस पर कर दी। इस बीच मौका पाकर कार सवार लोग पुसार की ओर फरार हो गए। घायलों को पुलिस ने बिनौली सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा है।  इंस्पेक्टर दोघट मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि खालिद व उसकी पत्नी बुढ़ाना से बस द्वारा पुसार आए थे। बस में महिला के साथ सीट पर बैठने को लेकर एक युवक की कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद युवक ने पुसार अपने साथी बुलाकर दंपति हमला कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular