Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत

 दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत

मेरठ(हि.स.)। कचहरी में समझौते के बाद वापस लौट रहे दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शुक्रवार की देर रात पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई,जबकि शनिवार को पति ने भी दम तोड़ दिया।

गंगानगर थाना क्षेत्र के मामेपुर गांव निवासी रवि और निशा ने प्रेम प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद निशा पक्ष ने रवि पक्ष पर गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। समझौते के लिए हुई पंचायतों के बाद भी दोनों के बीच समझौता नहीं हो पाया। शुक्रवार को भी दोनों पक्ष कचहरी में समझौता वार्ता के लिए आए थे। समझौते के बाद देर शाम को दंपति और परिवार के अन्य लोग वापस लौट रहे थे। इसके बाद मवाना रोड पर दंपति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीछे से आ रहे परिजनों ने दोनों की हालत खराब देखी तो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर देर रात निशा की मौत हो गई,जबकि शनिवार को रवि की भी मौत हो गई।

पुलिस ने निशा और रवि के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular