Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदंगों की आंच पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकती रही है सपा :...

दंगों की आंच पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकती रही है सपा : सुरेश खन्ना

-सपा के पांच साल के कार्यकाल में हुए थे 1500 दंगे

-योगी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ एक भी दंगा

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व योगी सरकार के मंत्री समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि दंगे देश की अखंडता के लिए खतरा हैं। ये देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। बावजूद इसके समाजवादी पार्टी दंगों की आंच पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकती रही है।

संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सपा के पिछले शासनकाल (2012 से 2017) के दौरान हुए करीब 1500 दंगे इसके सबूत हैं। मुजफ्फरनगर के कैराना में हुए दंगे राज्य प्रायोजित दंगे के सबसे वीभत्स स्वरूप हैं। हद तो यह रही कि जब दंगों की आग में कैराना धू-धू कर जल रहा था। लोग अपनी बहू-बेटियों की इज्जत बचाने के लिए अपने घरों से पलायन कर रहे थे, उस समय सपाई रोम के विलासी शासक की तरह सैफई महोत्सव में आनंद लूट रहे थे।

खन्ना ने कहा कि जनता अब दंगों के इस दौर की कतई पुनरावृत्ति नहीं होने देगी। उसने देखा है कि किस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं होने दिया। योगी के उस बयान से दंगाइयों के हौसले पस्त हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि दंगा करने और कराने वालों की पुश्तों को इसके लिए भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा सच तो यह है कि जनता पिछली सपा सरकार द्वारा प्रायोजित सांप्रदायिक माहौल का दंश भूल नहीं पा रही है।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular