Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाने के ऑफिस में बैठकर फिल्मी दरोगा की तरह सिगरेट पी रहा...

थाने के ऑफिस में बैठकर फिल्मी दरोगा की तरह सिगरेट पी रहा दरोगा सुबोध यादव

फर्रुखाबाद (हि.स.)। नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा ने गुरुवार को कानून को सिगरेट के छल्लो में उड़ा दिया। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान रोकने की जिस पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई उसी पुलिस का दरोगा थाने में बैठकर फरियादियों के सामने सिगरेट फूंक रहा है।

डॉक्टरों का मानना है कि सार्वजनक स्थान पर सिगरेट पीना इसलिए प्रतिबंधित किया गया है कि हवा में उड़ रहा सिगरेट का धुआं बिना पीने वालों को भी संक्रमित कर देता है। सरकार ने धूम्र निषेध कानून बनाकर पुलिस को चालानी बुक्स उपलब्ध करा दी है। पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूले जाने के अधिकार दिए गए थे। लेकिन नवाबगंज में तैनात दरोगा सुबोध यादव कानून के भक्षक बन ऑफिस में बैठ कर सरेआम सिगरेट पी रहे है। दरोगा का वीडियो वायरल होने से महकमे में हड़कम्प मच गया।

दरोगा सुबोध यादव अजीब-ओ-गरीब अंदाज में थाने में बैठकर फिल्मी दरोगा की तरह सिगरेट के छल्ले उड़ा रहे है। उनकी इस करतूत से कानून के रक्षक दरोगा की कार्य प्रणाली पर सवालियां निशान लग गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular