Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाना को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शराबी गिरफ्तार

थाना को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शराबी गिरफ्तार

औरैया(हि.स.)। पुलिस की यूपी डॉयल-112 पर एक शराबी युवक ने शुक्रवार दोपहर को फोन करके दिबियापुर थाना को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस खबर के बाद सक्रिय हुई लखनऊ और झांसी जिलों की पुलिस ने देर रात को ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने देर रात को अपने जारी बयान में बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे डायल-112 पर एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम 49 नम्बर संजय नगर निवासी अफगान बताते हुए कहा कि 12 घंटे में दिबियापुर थाने को बम उड़ा देगा। यह सुनकर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के अलावा लखनऊ और झांसी जिले की पुलिस सक्रिय हो गई। एसओजी व सर्विलांस एवं अन्य इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाकर दिबियापुर थाना तथा फफूंद रेलवे स्टेशन सहित सभी महत्वपूर्ण भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया।

एएसपी ने बताया कि सर्च में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस की सर्विलांस टीम ने फोन स्विच ऑफ होने के बावजूद कॉल करने वाले को युवक को खोज निकाला। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकारा कि वह शराब का लती है और वो झूठी शिकायतें करता रहता है। परेशान करने के लिए उसने यूपी डायल 112 को कॉल किया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular