Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाईलैंड के बौद्धों ने संकिसा के धम्मपाल को सौंपी एम्बुलेंस

थाईलैंड के बौद्धों ने संकिसा के धम्मपाल को सौंपी एम्बुलेंस

फर्रुखाबाद (हि.स.)। थाईलैंड के बौद्ध अनुयायियों ने संकिसा के प्रमुख भिक्षु डॉ धम्मपाल थेरो को एम्बुलेंस भेंट की है। थाईलैंड के पूज्य संघ और फर अजान जयसारो की कृपा से गृहस्थ बौद्ध अनुयायियों ने बुद्ध की भूमि भारत में कोविड महामारी से होने वाली त्रासदी को देखते हुए, अत्यंत करुणा और संवेदना से एम्बुलेंस दान करने की अति महत्वपूर्ण पहल की है।

इस एम्बुलेंस का उपयोग कोविड त्रासदी के समय में और बाद में सामान्य जन कल्याण के लिए होगा। संकिसा भिक्षु एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ भिक्षु धम्मपाल थैरो ने बताया कि थाईलैंड के गृहस्थ बौद्ध अनुयायियों ने भारत के भिक्षुओं की मदद के लिए पूना स्थित टाटा कम्पनी से 31 एम्बुलेंस खरीदी हैं। सभी एम्बुलेंस भारत के बुद्ध विहारों में वितरित की गई हैं।

उत्तर प्रदेश के बुद्ध विहारों 14 एम्बुलेंस मिली हैं। कम्पनी के ड्राइवर ने सायं शाक्य मुनि बुद्ध विहार पर लाकर कागजातों सहित एम्बुलेंस सौंपी है। जिले के सभी भिक्षुओं के अलावा गरीब बौद्ध उपासकों एवं निर्धन लोगों भी कोविड महामारी के अलावा अन्य घातक बीमारियों के दौरान इस एम्बुलेंस का मुफ्त में प्रयोग कर सकते हैं।

जरूरतमंद लोगों को ड्राइवर व तेल की व्यवस्था करनी होगी। एम्बुलेंस की कीमत 8.10 लाख रुपये है। जिसमें एम्बुलेंस सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यह एम्बुलेंस बौद्ध बिहार संकिसा में हर समय मौजूद रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular