Saturday, February 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलथल सेना प्रमुख जनरल नरवणे लखनऊ में

थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे लखनऊ में

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे गुरुवार की शाम लखनऊ पहुंच रहे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे में जनरल नरवणे सीतापुर भी जायेंगे। 

थल सेनाध्यक्ष अपने दौरे में छावनी स्थित सेना के मध्य कमान मुख्यालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सामरिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। बाद में वे मीडिया को भी सम्बोधित करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को वे सीतापुर जायेंगे। वहां पर वे परमवीर चक्र विजेता बलिदानी कैप्टन मनोज पांडेय के पैतृक गांव में सेना की ओर से बनाए गए मेमोरियल का लोकार्पण करेंगे। थल सेनाध्यक्ष कैप्टन मनोज पाण्डेय के परिवार से भी मिलेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular