Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशत्रिलोचन घाट पर गंगा नहाते समय युवक डूबा, एनडीआरएफ ने खोज निकाला...

त्रिलोचन घाट पर गंगा नहाते समय युवक डूबा, एनडीआरएफ ने खोज निकाला शव

वाराणसी (हि.स.)। आदमपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन घाट पर बुधवार को गंगा में नहाते हुए 18 वर्षीय एक युवक डूब गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम और निजी गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे की परिश्रम के बाद युवक के शव को पानी से निकलवाया। शिनाख्त के प्रयास में सफलता न मिलने पर युवक के शव को मर्चरी भिजवा दिया।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार त्रिलोचन घाट पर दोपहर में एक युवक गंगा स्नान के लिए आया था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने रस्सी फेंक कर उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन युवक डूब गया। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद आदमपुर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने निजी गोताखोरों के साथ मिलकर युवक के शव को ढूढ़ निकाला। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि त्रिलोचन घाट से गोलाघाट के बीच पानी का अंदाजा न लगा पाने के कारण कई लोग डूब चुके हैं। कहीं पानी कम हे तो कहीं गहराई अधिक है। ऐसे में गफलत में लोगों की जान चली जाती है। इन घाटों पर संकेतक लगाने की मांग की गई है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular