Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश त्योहारी सीजन में 20 नवम्बर तक उप्र पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द

 त्योहारी सीजन में 20 नवम्बर तक उप्र पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द

लखनऊ (हि.स.)। शारदीय नवरात्र (नवदुर्गा पूजा), दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है।

डीजीपी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, जिलों के पुलिस कप्तान, पुलिस कमिश्नर आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर 15 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टीयां रद्द कर दी गयी हैं। साथ ही यह भी कहा है कि विशेष आवश्यकताओं पर ही अपने अधीनस्त अधिकारियों से आदेश लेकर छुट्टी पर जा सकते हैं।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular