Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यतो खतरे में हैं इस सीएम की कुर्सी!

तो खतरे में हैं इस सीएम की कुर्सी!

राज्य डेस्क

बेंगलुरु। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कुर्सी जाने की अटकलें तेज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि कर्नाटक के कुछ विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, इन अटकलों पर अब खुद बीएस येदियुरप्पा ने चुप्पी तोड़ी है। येदियुरप्पा ने कहा है कि सिर्फ किसी के दिल्ली चले जाने से कुछ नहीं बदलता। येदियुरप्पा ने कहा, ’कुछ लोगों के दिल्ली जाने से कुछ नहीं बदलता। उन्हें सही जवाब के साथ वापस भेज दिया गया है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सबको एक साथ आना होगा। सभी विधायकों और मंत्रियों को कोरोना पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।’ कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा था कि उन्हें कई विधायकों के दिल्ली जाने की खबर मिली है। उन्हें यह भी पता चला है कि ये विधायक मंत्रियों से मिल रहे हैं। इस बीच राज्य में विपक्ष और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि येदियुरप्पा को बदला जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगला मुख्यमंत्री जो भी बनेगा वह भी कमजोर होगा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular