Saturday, April 4, 2026
Homeराज्यतो इसलिए मांझी को छोड़नी पड़ी पार्टी प्रमुख की कुर्सी!

तो इसलिए मांझी को छोड़नी पड़ी पार्टी प्रमुख की कुर्सी!

कहा-मेरा स्वास्थ्य गिर रहा, बना रहूंगा पार्टी का संरक्षक

राज्य डेस्क

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने बेटे और अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष मांझी को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की कमान सौंप दी है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। पार्टी के गरीब चेतना महा सम्मेलन में उन्होंने इसकी विधिवत घोषणा की। मांझी ने कहा कि उनका स्वास्थ्य गिर रहा है, इसलिए अध्यक्ष पद छोड़ रहा हूं। पर, मैं पार्टी के संरक्षक के रूप में कार्य करता रहूंगा और देखूंगा कि संतोष मांझी कैसा काम कर रहे हैं। हम द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मेलन बुलाया गया था, जिसमें राज्य के सभी जिलों से नेता-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे। संतोष मांझी इसके पहले पार्टी के प्रधान महासचिव के पद पर थे। उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। नये अध्यक्ष को बधाई देने के लिए तांता लग गया। जीतन राम मांझी ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति को आरक्षण भीख में मिली है। अनुसूचित जाति को वास्तव में वह नहीं मिला, जिसकी कल्पना अंबेडकर ने की थी। अभी अधिकांश नौकरियां निजी क्षेत्रों में मिल रही हैं। पर, वहां आरक्षण नहीं है। इसी प्रकार समान स्कूल प्रणाली लागू नहीं होने से गरीब के बच्चे शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। इसलिए इन सभी चीजों के लिए देश में बड़े आंदोलन की जरूरत है। इस मौके पर मंत्री संतोष मांझी ने कहा कि हम की ताकत आज पटना की धरती पर नजर आ रही है। बड़ी संख्या में उत्साह के साथ पार्टी के नेता-कार्यकर्ता यहां जुटे हैं। पूर्व मंत्री अनिल कुमार, विधायक व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी, विधायक ज्योति देवी समेत जेपी वर्मा, दानिश रिजवान, बीएल वैश्यंत्री, दीपक ज्योति आदि ने अपनी बात रखी।

यह भी पढें :  शासन ने फिर बदल दिए तीन जिलों के DM

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular