Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यतो इसलिए बेटे ने कर डाली मां-बाप, बहन समेत चार हत्याएं!

तो इसलिए बेटे ने कर डाली मां-बाप, बहन समेत चार हत्याएं!

राज्य डेस्क

चण्डीगढ़। हरियाणा के रोहतक में चार लोगों की हत्या का राज बुधवार को खुल गया। रोहतक के विजय नगर में छह दिन पहले परिवार के चार लोगों की हत्या प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान के बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू ने ही की थी। पिता प्रदीप मलिक उर्फ बबलू पहलवान (45), मां बबली (40) व घर आई नानी रोशनी (60) निवासी सांपला व बहन 19 वर्षीय नेहा उर्फ तमन्ना के सिर में गोली मारी गई थी। हत्या करके होटल में अपने दोस्त के पास पहुंचा, वहां से खाना खाने ढाबे पर चला गया। पुलिस ने वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद भी एक वजह बताई है। बुधवार को अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जिस तरह से वारदात अंजाम दी गई, उससे लग रहा था कि किसी करीबी व्यक्ति ने ही परिवार के चार लोगों की हत्या की है। शक के दायरे में आए लोगों में प्रॉपर्टी डीलर का 20 वर्षीय बेटा अभिषेक उर्फ मोनू भी था। बताया जाता है कि उसके गलत चाल चलन के कारण पिता ने अपनी अधिकांश सम्पत्ति पुत्री के नाम कर दिया था। उससे सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि वह इसी को लेकर अपने पिता से नाराज चल रहा था। उसने परिवार के चार लोगों को गोली मारकर आरोपी ने दरवाजे बंद किए। इसके बाद लॉक लगाकर होटल में अपने दोस्त के पास चला गया। वहां से ढाबे पर खाना खाने गए लेकिन जांच में पता चला कि होटल में अभिषेक ने खाना नहीं खाया। इसके बाद घर के बाहर आकर उसने अपने मामा को फोन किया। बताया कि घर वाले फोन नहीं उठा रहे हैं। साथ ही छत के रास्ते मकान के ऊपर पहुंचा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। एसपी ने बताया कि आरोपी अभिषेक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। शक के दायरे में परिवार के कई और भी सदस्य व आरोपी के दोस्त हैं। पुलिस जल्द से जल्द सनसनीखेज हत्याकांड की जांच पूरी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की अदालत से मांग करेगी।

तो इसलिए बेटे ने कर डाली मां-बाप, बहन समेत चार हत्याएं!

यह भी पढ़ें : बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular