Thursday, March 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुर… तो इसलिए निरस्त हो गया रक्षाबंधन अवकाश!

… तो इसलिए निरस्त हो गया रक्षाबंधन अवकाश!

संवाददाता

बलरामपुर। जिले में रक्षाबंधन के दिन 12 अगस्त को होने वाला अवकाश निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह ने बताया कि मेरे पूर्वाधिकारी द्वारा 10 जुलाई को रविवार को पड़ने वाले ईद-उल-जुहा अवकाश के बदले 12 अगस्त शुक्रवार को रक्षा बंधन अवकाश घोषित किया गया था। परन्तु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त सूचना के अनुसार 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत प्रस्तावित है। ऐसी दशा में 12 अगस्त को रक्षाबंधन अवकाश होने के कारण राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां प्रभावित होंगी। परिणाम स्वरूप 12 अगस्त को घोषित रक्षाबंधन का अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। ईद-उल-जुहा अवकाश के बदले में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का आदेश बाद में निर्गत किया जायेगा।

यह भी पढें : अब ‘आधार’ से जोड़े जाएंगे वोटर आइडी कार्ड, एक से होगी शुरुआत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular