राज्य डेस्क
चण्डीगढ़। पंजाब की गरमाई राजनीति लगातार आगे बढ़ती जा रही है। इस बीच कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए नामित श्रीमती अम्बिका सोनी ने स्वास्थ्य कारणों से पद ग्रहण करने से इंकार कर दिया है। इस बीच चर्चा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार में अगर मुख्यमंत्री सिख होगा तो उप मुख्यमंत्री हिन्दू होगा और अगर मुख्यमंत्री हिन्दू हुआ तो उपमुख्मंत्री सिख होगा। राज्य में पहुंचे ऑब्जर्वर की आलाकमान से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात हुई.है। उधर अपने समर्थक किसी नेता को सीएम नहीं बनाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विरोध करने की धमकी दी है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि अगले 2-3 घंटे में फैसला हो जाएगा। खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अमरिंदर सिंह से बात की है। कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद ने कहा है कि हम सोनिया गांधी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा है कि कांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें : अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत, कई बीमार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
