Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश..तो अदालती आदेश के क्रम में कमता पर रोकी जा रही रोडवेज...

..तो अदालती आदेश के क्रम में कमता पर रोकी जा रही रोडवेज की बसें

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। कैसरबाग बस अड्डे तक आने वाली गोण्डा, बहराइच व गोरखपुर रूट की बसों को कमता चौराहा स्थित अवध बस स्टेशन पर रोक दिया जा रहा है। इस वजह से बस के ड्राइवर और कंडक्टरों ने सोमवार को कमता चौराहे पर हंगामा काटा। उनका कहना है कि यात्री बस पकड़ने कैसरबाग बस अड्डे पहुंचते है। ऐसे में यात्रियों को बसें उपलब्ध हो सके, इसके लिए बसें कैसरबाग बस अड्डे ले जाने की मांग कर रहे थे। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि रोजाना गोण्डा, बहराइच, गोरखपुर व दिल्ली रूट की 400 के करीब बसें कैसरबाग बस स्टेशन आती थी। इससे शहर के भीतर और पॉलीटेक्निक चौराहे पर रोडवेज बसों से जाम लगता था। बसों से जाम लगने के मामले को कोर्ट ने भी संज्ञान में लिया था। ऐसी स्थिति में शहर के बाहर बने बस अड्डे पर बसों का ठहराव करके कोर्ट के आदेशों का अनुपालन कराया जा रहा है, ताकि शहर के भीतर रोडवेज बसों से लगने वाले जाम के झाम को कम किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular