Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतेज हवा के कारण खेत में गिरी हाईटेंशन लाइन, 18 बीघा गन्ना...

तेज हवा के कारण खेत में गिरी हाईटेंशन लाइन, 18 बीघा गन्ना जलकर राख

– हाईटेंशन लाइन गिरने से निकली चिंगारी से खेत में लगी थी आग

मुरादाबाद (हि.स.)। रविवार को दिन भर चली तेज हवा से कई जगह पेड़, होर्डिंग आदि गिर गए। वहीं मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में शाम के समय तेज हवा के चलते गन्ने खेतों के ऊपर से से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। जिससे दो किसानों का 18 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुनीमपुर निवासी भूपेंद्र कुमार व सुरेश सिंह का खेत है। खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से आग लग गई। किसानों का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर जर्जर तारों को बदलवाए जाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत लाइन के तारों को बदलने की आवश्यकता महसूस नहीं की। विद्युत लाइन के जर्जर और लटके तारों से रविवार को चल रही तेज हवा के कारण स्पार्किंग होने से दोनों किसानों के गन्ने में आग लग गई। किसानों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए आग की सूचना फायर बिग्रेड टीम को दी। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों किसानों का करीब 18 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular