Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश तेज रफ्तार निजी बस मार्ग संकेतक के खंभे से टकराई,चालक की मौत,...

 तेज रफ्तार निजी बस मार्ग संकेतक के खंभे से टकराई,चालक की मौत, दर्जन भर यात्री घायल

वाराणसी(हि.स.)। पुलिस लाइन के समीप शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस सड़क किनारे बने मार्ग संकेतक के खंभे में टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई । दर्जन भर यात्री भी घायल हो गये। यात्रियों की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को प्राथमिक इलाज के लिए पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल भिजवाने के बाद बस को भी अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि बस चालक नशे में धुत रहा।

वाराणसी चौकाघाट लकड़ी मंडी से निजी बस यात्रियों को लेकर गाजीपुर के लिए निकली। गजाधरपुर औड़िहार निवासी चालक राजेश यादव (40) बस चला रहा था। बस में सवार यात्रियों का आरोप था कि नशे में धुत चालक राजेश बस को तेज गति से भगा रहा था। पुलिस लाइन के समीप वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे मार्ग संकेतक के खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक राजेश और आगे बैठे दर्जन भर यात्री घायल हो गये। वहीं, भारी संकेतक भी सड़क पर गिर कर टूट गया। तत्काल गंभीर रूप से जख्मी चालक और यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चालक ने इलाज शुरू होने के पहले दम तोड़ दिया।

घायल यात्रियों में संगीता मिश्रा, अभिषेक पाल, शैलेश कुमार, कृष्णकांत पांडेय,विनोद कुमार सिंह, मिथिलेश, सुनील, कमला आदि है। कुछ यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई । वे अपने गतंत्व की ओर रवाना हो गये।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular