Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडातेज रफ्तार कार पलटकर बस से टकराई, नौ की मौत

तेज रफ्तार कार पलटकर बस से टकराई, नौ की मौत

राज्य डेस्क

अहमदाबाद। गुजरात के नवसारी में शुक्रवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। वेसमा गांव के पास एक कार और बस की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई तो कई लोग जख्मी हुए हैं। बस अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रही थी। तभी बस के सामने सड़क की दूसरी तरफ से पलटती हुई कार आ गई। कार में सवार सभी 8 लोग मारे गए तो अचानक ब्रेक लगने से बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई। घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चीख-पुकार के बीच घायलों का इलाज शुरू किया गया। नेशनल हाईवे 48 पर हुए हादसे के बाद यहां भीषण जाम लग गया। बस को क्रेन की मदद से हटाकर रास्ता खोला गया। प्राइवेट बस अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के बाद लोगों को लेकर वलसाड की ओर लौट रही थी। इसी दौरान वलसाड से भरूच की ओर जा रही एक फॉर्च्यूनर कार पलट गई। तेज रफ्तार कार पलटकर डिवाइडर के पार चली गई और बस से टकरा गई। कार में सवार सभी आठ कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक यात्री को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। कार में सवार सभी भरूच में एक फार्मा कंपनी के कर्मचारी थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular