राज्य डेस्क
पटना। राजधानी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंगलवार सुबह बेकाबू कार ने छह लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गए और चार अन्य घायल हो गए। रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर यह हादसा हुआ। हादसे में घायल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार ने पहले चागड़ इलाके में एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी फिर राम लखन पथ आते-आते इसी कार ने सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया। घटना से नाराज लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चला रहे दो युवकों को धर दबोचा। स्थानीय लोगों ने उनको इलाके के ही एक मंदिर में बंद कर दिया और जमकर पिटाई कर की। मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार जीरो माइल की ओर से मीठापुर की ओर आ रही थी। कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोग कार से कूदकर भाग गये। पुलिस ने चालक समेत एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि मृतकों में घनश्याम त्रिवेदी और अशोक कुमार शामिल हैं। मृतक घनश्याम त्रिवेदी मूलरूप से नालंदा के रहने वाले थे और वन विभाग से सेवानिवृत्त थे। परिवार के साथ वह पूर्वी रामकृष्णानगर में रहते थे।
यह भी पढ़ें : UPSC में चयनित आनन्द सिंह ने DM से की शिष्टाचार भेंट
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
