Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश तेज आंधी के बाद आई बारिश से बदला मौसम का मिजाज

 तेज आंधी के बाद आई बारिश से बदला मौसम का मिजाज

मुरादाबाद, (हि.स.)। जिले में रविवार सुबह 3 घंटे की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बीते एक पखवाड़े से दोपहर में पड़ रही गर्मी से लोगों को आज राहत महसूस हुई। सुबह 10 बजे अचानक तेज आंधी के बाद आई बारिश से मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बीते एक पखवाड़े से मुरादाबाद में दोपहर में अत्यधिक गर्मी पड़ रही थी। इसके चलते मुरादाबाद का अधिकतम औसतन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों ने तीन दिन पूर्व रविवार व सोमवार को तेज बारिश और आंधी की आशंका जताई थी जो आज सुबह सही साबित हो गई। रविवार सुबह लगभग 10 बजे के बाद आसमान में अंधेरा छा गया और तेज हवा चलनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे आंधी का रूप ले लिया। इसके करीब आधा घंटा के बाद तेज बूंदाबांदी शुरू हो गई जो लगभग दोपहर 1 बजे तक रुक-रुक करजारी रही।

राजकीय इंटर कॉलेज में मौसम प्रयोगशाला प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि आज मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उन्होंने आगे बताया कि मुरादाबाद में आज धूप निकलने के कोई आसार नहीं हैं। दिनभर बादल छाए रहेंगे। वहीं सोमवार को भी मुरादाबाद में बारिश होने का अनुमान है। इस बारिश से सप्ताह भर तक दोपहर में पड़ने वाली गर्मी से काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी।

निमित जायसवाल /दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular